स्त्रियों और लड़कियों के साथ सभी तरह की हिंसा को समाप्त करना, जिनमें देहव्यापार और अन्य तरीकों का शोषण शामिल है।
उन सभी प्रथाओं और परंपराओं को खत्म करना जो स्त्रियों और लड़कियों केशारीरिक, मानसिक और यौन स्वास्थ्य को हानि पहुँचा सकती हैं।
घर पर स्त्री के काम को मान्यता तथा महत्व देना। सुने जाने के समान अवसरोंऔर सभी राजनीतिक, आर्थिक और सार्वजनिक क्षेत्रों में उनकी भागीदारीके वास्तविक अवसरों को हासिल करने के लिए स्त्रियों और लड़कियों कोप्रोत्साहित करना।
स्त्रियों के यौन और प्रजनन स्वास्थ्य के अधिकारों को सुरक्षित करना।
लैंगिक समानता को सुनिश्चित करने के लिए नीतियों और क़ानूनों को बढ़ावा देना।