स्वस्थ ज़िन्दगियों को सुनिश्चित करना और सभी उम्र के सभी लोगों के लिए
तंदुरुस्ती को बढ़ावा देना
लक्ष्य 3, हर एक के लिए तंदुरुस्ती, को हासिल करने के लिए, राज्यों ने इन पर सहमति
जतायी है:
- ऐसी माँओं की संख्या को कम करना जिनकी अपनों बच्चों को जन्म देते वक्तमृत्यु हो जाती है।
- नवजात शिशुओं और पाँच साल की आयु के नीचे के बच्चों की मृत्यु की रोकथामकरना।
- महामारियों जैसे कि HIV/AIDS और दूसरी बीमारियों जैसे कि हैपेटाइटिस यापानीप्रसारित बीमारियों को खत्म करना।
- लोगों को दवाओं और शराब की रोकथाम और दुरुपयोग, साथ ही साथ मानसिकस्वास्थ्य संबंधित मुद्दों के बारे में शिक्षित करना।
- परिवार नियोजन, यौन-शिक्षा और प्रजनन संबंधी स्वास्थ्य के बारे में जानकारीप्रदान करना।
- सुनिश्चित करना कि हर व्यक्ति स्वास्थ्य के अधिकार का लाभ उठाए, जिसमेंउच्च गुणवत्ता वाली चिकित्सीय देखभाल, सुगम और किफायती दवाएँ तथा टीकेशामिल हैं।