प्रोजेक्ट एवरीवन की स्थापना फिल्मकार और कॉमिक रिलीफ़ के संस्थापक रिचर्ड कर्टिस ने की थी। इसका उद्देश्य था…
2015 में संयुक्त राष्ट्र ने टिकाऊ विकास के लिए वैश्विक लक्ष्यों की शुरुआत की, जो कि 2030 तक बेहद गरीबी खत्म करने, असमानता और अन्याय से लड़ने और हरेक के लिए जलवायु परिवर्तन की समस्या को दूर करने के लिए महत्वाकांक्षी लक्ष्यों की एक शृंखला है। अगर लक्ष्य पूरे हुए, तो वे इस धरती पर रहने वाले सभी लोगों के लिए स्वास्थ्य, सुरक्षा और पृथ्वी के भविष्य को सुनिश्चित बना देंगे। और उनके पूरे होने की सबसे अधिक संभावना तभी है जब दुनिया का हर व्यक्ति उनसे परिचित हो। “दुनिया का सबसे बड़ा पाठ” प्रोजेक्ट एवरीवन के ज़बर्दस्त उद्देश्यों का बस एक हिस्सा है। इस धरती के सभी 7 अरब लोगों के साथ वैश्विक लक्ष्यों को साझा करना।